Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चटपटी चुनावी चकल्लस : यह चुटकुले आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे

हमें फॉलो करें चटपटी चुनावी चकल्लस : यह चुटकुले आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे
* सभी लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि आलू की सब्जी बना कर खा लें, अब सोना नहीं बन सकेगा 
* मायावती को बहन कहने वालों...
कभी अपनी बहन को मायावती बोलना...
मार-मार के केजरीवाल ना बना 
दे तो कहना...
* चुनाव दो चरणों में होंगे! 
पहले वो आपके चरणों में होंगे... 
फिर आप उनके चरणों में होंगे...  
*चुनाव जीतने के बाद नेताजी एक गांव में गए
बोले- चिंता मत करो अब हम आ गए हैं अब विकास होगा…
एक महिला बोली- पिछली बार भी आपने यही कहा था पर हुई थी पिंकी। 
*पॉलिटिक्स क्या है?
 
बेटा: पापा 'पॉलिटिक्स' क्या है?
 
पिता: तेरी मां घर चलाती है उसे सरकार मान लो!
 
मैं कमाता हूं मुझे कर्मचारी मान लो
 
कामवाली काम करती है उसे मजदूर मान लो
 
तुम देश की जनता
 
छोटे भाई को देश का भविष्य मान लो 
 
बेटा: अब मुझे 'पॉलिटिक्स' समझ में आ गई पापा!
 
कल रात मैंने देखा, कर्मचारी मजदूर के साथ किचन में मज़े ले रहा था। 
 
सरकार सो रही थी। 
 
जनता की किसी को फ़िक्र नहीं थी और देश का भविष्य रो रहा था। 
*नेताओं से भरी एक बस जा रही थी अचानक बस सड़क से नीचे उतरकर खेत में एक पेड़ से जा टकराई।
 
खेत मालिक दौड़ता हुआ आया सब कुछ देखकर उसने एक गढ्ढा खोदना शुरू किया और फिर उसमें नेताओं को दफना दिया।
 
कुछ दिन बाद पुलिस को बस के एक्सीडेंट के बारे में पता लगा पुलिस ने किसान से पूछा कि सारे नेता कहां गए?
 
आदमी ने बताया कि उसने सभी को दफना दिया है पुलिस ने पूछा, सब मर गए थे क्या?
 
आदमी बोला, नहीं, कुछ कह रहे थे कि वे नहीं  मरे, पर आप तो जानते ही हैं कि ये नेता झूठ कितना बोलते हैं। अब उनकी बात का विश्वास नहीं किया जा सकता न?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चटपटा, चुटीला, चुनावी चुटकुला : रामू काका ने दिया करारा जवाब नेताजी को