Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना काल में करो फनी बात : जंगल का राजा भी बोर हो जाता है

हमें फॉलो करें कोरोना काल में करो फनी बात :  जंगल का राजा भी बोर हो जाता है
उपवास करने से,        
 तन हल्का हो जाता है और
बकवास करने से,
 मन .................!!
इसलिए .... दोस्तों से
  फोन से वीडियो कॉल से
संपर्क बढ़ाओ !    
बकवास करो, एक दूसरे का
मनोबल बढ़ाओ, 
और डिप्रेशन से बचो.
खुश रहो मस्त रहो और स्वस्थ रहो
एक घंटा न्यूज देख लो ....            
तो लगता है      
कुछ ही घंटे के मेहमान हैं.
 जब से मैंने न्यूज़ देखना बन्द किया 
सांस भी अच्छी चल रही है,
फेफड़े भी एकदम टनाटन है,
वर्ना ...ये तो पूरा इंतजाम किए बैठे हैं  
मुक्तिधाम पहुंचाने का....
अतः सभी मित्रों से अनुरोध है कि  
सोच को सकारात्मक बनाएं, एक दूसरे का मनोबल बढ़ाएं,  
टी.वी. की व्यर्थ की खबरों को
 छोड़ कर संगीत या मनपसंद
 कार्यो में स्वयं को लगाएं
 और परिवार में खूब एन्जॉय करें.... 
चलो एक कहानी सुनाता हूं 
webdunia
एक बार एक बंदर को उदासी के कारण
 मरने की इच्छा हुई, तो उसने
  
एक सोते हुए शेर के कान खींच लिए शेर उठा और गुस्से से दहाड़ा: किसने किया ये ?       
किसने अपनी मौत बुलाई है ?   
बंदर: मैं हूं महाराज ..!!
दोस्तों के अभाव में अत्याधिक उदास हूं,
मरना चाहता हूं,
आप मुझे खा लीजिए....    
शेर ने हंसते हुए पूछा : मेरे कान खीँचते हुए
 तुम्हें किसी ने देखा क्या ?      
बंदर: नहीं महाराज ..!!  
शेर: ठीक है, एक दो बार और खीँचो,
 अच्छा लगता है.
webdunia
मोरल ऑफ द स्टोरी : अकेले रह-रह कर
 जंगल का राजा भी बोर हो जाता है। इसलिए अपने दोस्तों के संपर्क में रहें,
कान खीँचते-खिंचाते रहे, पंगा लेते रहें.
सुस्त न रहे, मस्ती करते रहें..!
अपने मित्रों से संपर्क बनाकर रखिए विश्वास कीजिए, आपका मन  
सदा ही प्रफुल्लित और आप
 सदैव स्वस्थ रहेंगे..!! 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साक्षी तंवर ने 3 बार ठुकराया था कहानी घर घर की पार्वती का रोल