Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्याज के दाम पर मजेदार चटपटा चुटकुला : प्याज के नगमे

हमें फॉलो करें प्याज के दाम पर मजेदार चटपटा चुटकुला : प्याज के नगमे
onion jokes
 
* जिंदगी प्याज का गीत है, इसे हर जन को गाना पड़ेगा।
 
* तेरा मेरा प्याज अमर, फिर क्यों भाव से लगता है डर...।
 
*  हम लाख छुपाए प्याज, मगर दुनिया को पता चल जाएगा...।
 
* पहले प्याज का पहला गम, पहली बार है आंखें नम...।
 
*  बाबूजी धीरे चलना, प्याज से जरा संभलना...।
 
* हम तुम्हें इतना प्याज देंगे 
कि लोग हमें याद करेंगे...।
 
*  दिन, महीने, साल गुजरते जाएंगे, हम प्याज में जीते प्याज में मरते जाएंगे...।
 
*  हर किसी को नहीं मिलता यहां प्याज जिंदगी में...
 
* प्याज बिना चैन कहां रे, सोना नहीं, चांदी नहीं, प्याज तो मिला... अरे प्याज हेड़ दे...।
 
* हम तेरे प्याज में सारा आलम खो बैठे हैं, 
तुम केते हो कि ऐसे प्याज को भूल जाओ...।
 
* प्याज मांगा है तुम्हीं से, ना इंकार करो...।
 
* प्याज दीवाना होता है, मस्ताना होता है...।
 
* प्याज हमें किस मोड़ पर ले आया
 
* प्याज कभी कम नहीं करना, कोई सितम कर लेना...।
 
* तू प्याज है किसी और का, तुझे चाहता कोई और है...।
 
* सुन साहिबा सुन, प्याज की धुन...।
 
* जीभ का भंवर करे पुकार, प्याज का राग सुनो ...।
 
* एक प्याज का नगमा है, भावों की रवानी है। 
सलाद और कुछ भी नहीं, बस ककड़ी पुरानी है...।

* क्या यही प्याज है, हां यही प्याज है...।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनोज बाजपेयी ने बताया फिल्म 'जोरम' की शूटिंग का अनुभव