Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या मैं अपने बाल कटवा लूँ ??? Husband-Wife का यह जोक एक नंबर है

हमें फॉलो करें क्या मैं अपने बाल कटवा लूँ ??? Husband-Wife का यह जोक एक नंबर है
Wife : जानू , क्या मैं अपने बाल कटवा लूँ ???
 
Husband : कटवा ले...
 
Wife : लेकिन कितनी मुश्किल से लंबे किए हैं...
 
Husband : तो फिर ना कटवा...
 
Wife : मगर आजकल छोटे बालों का चलन है...
 
Husband : तो फिर कटवा ले...
 
Wife : मेरी फ्रेंड्स कहती हैं कि, मेरे फेसकट के साथ शॉर्ट हेयर सूट करेंगे...
 
Husband : तो फिर कटवा ले...
 
Wife : मगर, छोटे बालों की चोटी तो नहीं बनती... 
 
Husband : तो फिर ना कटवा... 
 
Wife : सोच रही हूँ , एक्सपेरिमेंट करके देख लूँ...
 
Husband : तो फिर कटवा ले...
 
Wife : लेकिन अगर खराब हो गए तो ??
 
Husband : तो फिर ना कटवा... 
 
Wife : सोच रही हूँ , कटवा ही लूँ...
 
Husband : तो फिर कटवा ले...
 
Wife : अगर सूट नहीं किया तो आप रिस्पॉन्सिबल होगे...
 
Husband : तो फिर ना कटवा...
 
Wife : वैसे छोटे बालों की केयर करना बहुत आसान होता है...
 
Husband : तो फिर कटवा ले...
 
Wife : लेकिन डर भी लगता है , कहीं बुरे ना लगें...
 
Husband : तो फिर ना कटवा...
 
Wife : अच्छा , अब डिसाइड कर लिया है मैंने, कटवा ही लेती हूँ...
 
Husband : तो फिर कटवा ले...
 
Wife : तो फिर हम कब चलेंगे ??? 
 
Husband : तो फिर ना कटवा...
 
Wife : अरे , मैं मम्मी के घर जाने की बात कर रही हूँ...
 
Husband : तो फिर कटवा ले...
 
Wife : अरे , आप क्या बोल रहे हो ?? आपकी तबियत तो ठीक है ??
 
Husband : तो फिर ना कटवा...
 
 ये Husband आजकल आगरा के पागलखाने में है और सारा दिन यही बड़बड़ाता रहता है )))
 
 
तो फिर कटवा ले...
तो फिर ना कटवा...
तो फिर कटवा ले...
तो फिर ना कटवा...
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मानसून में इन 7 जगहों पर जाने से बचें