Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लाल शर्ट-हरी शर्ट : पति-पत्नी का यह चुटकुला बहुत देर तक हंसाएगा आपको

Advertiesment
jokes
पत्नी: सुनो 2 शर्ट ले लेते हैं। 
पति: ठीक है। 2 शर्ट लेते हैं। 
पत्नी: रहने दो, बहुत कपड़े हो जाएंगे, एक ही लेते हैं। 
पति: सही है। एक ही लेंगे।
पत्नी: यह शर्ट अच्छी रहेंगी। 
पति: हां, बहुत अच्छी रहेंगी। 
पत्नी: थोडी बड़ी लग रही है। 
पति: थोडी बड़ी लग तो रही है। 
पत्नी: हां लेकिन थोड़ी बड़ी लेना ही ठीक रहेगा।
पति: हां, थोड़ी बड़ी ही ले लेते हैं। 
पत्नी: लाल रंग काफी बढिया लग रहा है। 
पति: हां, बहुत अच्छा है। 
पत्नी: रंग तो पीला भी अच्छा है। 
पति: हां, पीला भी अच्छा है। 
पत्नी: लेकिन, लाल ज्यादा अच्छा है।
पति: सही है, लाल ही ज्यादा अच्छा है। 
पत्नी: वैसे हरा रंग सबसे ज्यादा अच्छा लगता है।
पति: हां, हरा रंग खूब फबता है। 
पत्नी दुकानदार से: भैया, यह हरे रंग की शर्ट दे दीजिए। साहब को पंसद आ गई है। 
पहली ही धुलाई में शर्ट ने रंग छोड़ दिया। 
पत्नी गुस्से में: मैं ही पागल हूं जो शर्ट खरीदते समय तुम्हारी मान ली मैंने। कितना पीछे पड गए थे हरे रंग के पीछे। निकल गया ना सारा। तुम्हारे सब फैसले बकवास होते हैं। मैं तो लाल रंग की कह रही थी लेकिन तुम्हारे चक्कर में हरा रंग लेना पड़ गया। 
पति बेहोश है... 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिषेक बच्चन का खुलासा, मां या पत्नी किससे लगता है डर?