Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खाने में क्या बनाऊं? : भारतीय नारी के सदाबहार सवाल पर Joke हंसा-हंसा कर थका देगा

हमें फॉलो करें खाने में क्या बनाऊं? : भारतीय नारी के सदाबहार सवाल पर Joke हंसा-हंसा कर थका देगा
आदर्श भारतीय नारी का यह चुटकुला लाजवाब है 
 
पत्नी : खाने में क्या बनाऊं?
पति :: कुछ भी बना लो,वैसे क्या बनाओगी?
पत्नी : जो आप कहो।
पति :: दाल चावल बना लो।
पत्नी : सुबह तो खाए थे।
पति :: रोटी सब्ज़ी बना लो।
पत्नी : बच्चे नहीं खाएंगे।
पति :: छोले पूरी बना लो।
पत्नी : मुझे फ्राइड चीज़ों से हैवी हो जाता है।
पति :: अंडा भुर्जी बना लो।
पत्नी : आज मंगलवार है।
पति :: पराठे?
पत्नी : रात को?
पति :: होटल से मंगवा लेते हैं।
पत्नी : रोज़-रोज़ बाहर का खाना नहीं खाया जाता।
पति :: कढ़ी चावल?
पत्नी : दही नहीं है। 
पति :: इडली सांभर?
पत्नी : टाइम लगेगा पहले बताना था न
पति :: एक काम करो मैगी बना लो।
पत्नी : उससे पेट नहीं भरता।
पति :: पास्ता बना लो।
पत्नी : उससे लूज़ मोशन नहीं हो जाएंगे?
पति :: भिंडी फ्राई और रोटी बना लो
पत्नी : यार भिंडी को काटने में तो बहुत टाइम लगता है।
पति :: फ्रूट सलाद ही खा लेते हैं।
पत्नी : रात को भूख लगेगी।
पति :: बेक्ड वेजिटेबल बना लो।
पत्नी : उफ़ माइक्रोवेव को भी अभी ही ख़राब होना था।
पति :: खिचड़ी ही बना दो।
पत्नी : कूकर धुला हुआ नहीं है।
पति :: फिर क्या बनाओगी?
पत्नी : जो आप कहें.... 
उफ.... 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICU में हुआ चमत्कार, बोल पड़ी पत्नी : यह चुटकुला बहुत चटपटा है