Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजवाड़े की रेवड़ी सा मुंह हुआ जाता है : Indori Funny Poem

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजवाड़े की रेवड़ी सा मुंह हुआ जाता है   : Indori Funny Poem
इन्दौर की शायराना और रोमांटिक यात्रा लोटपोट कर देगी आपको 
 
तुम्हारे हुस्न के आडा बाजार में फंसकर,
 
इश्क के यशवंत सागर में डूब जाता था,
 
दिल धड़कता था कभी गांधीनगर सा 
 
अब यादों का रामबाग बन जाता है
 
तुम लगती हो जैसे कचोरी लाल बाल्टी की,
 
राजवाड़े की रेवड़ी सा मुंह हुआ जाता है
 
 
तेरी सूरत के गेन्देश्वर मंदिर को देखकर,
 
मेरा मन भी मेघदूत सा मचल जाता है 
 
चहकती हो तुम चिड़ियाघर की शाम सी,
 
मेरा प्यार यहाँ मल्टीप्लेक्स सा हुआ जाता है
 
तेरी पतली कमर है जैसे गलियाँ सुखलिया की,
 
उस पर मेरा दिल रानीपुरा के जाम सा रुक जाता है
 
बदन है खूबसूरत तुम्हारा चिकन की खजूरी बाजार सा,
 
और ये आशिक रिजनल पार्क में टहलने जाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आर.डी. नेशनल कॉलेज में छात्रों से मिलने पहुंचीं तमन्ना भाटिया, ताजा हुई एक्ट्रेस की पुरानी यादें