Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुराने जमाने में बच्चों को कूटने के 31 कारण लोटपोट कर देंगे आपको

हमें फॉलो करें पुराने जमाने में बच्चों को कूटने के 31 कारण लोटपोट कर देंगे आपको
आजकल के बच्चे ये कभी नहीं जान पाएंगे कि पुराने जमाने में हमें निम्नलिखित कारणों से कूटा जा सकता था :
1. पिटने के बाद रोने पर.
2. पिटने के बाद नहीं रोने पर.
3. बिना पिटे रोने पर.
4.. दोस्तों के साथ खेलने-कूदने पर.
5. दोस्तों के साथ नहीं खेलने-कूदने पर
6. जहां बड़े बैठे हों वहां टहलने पर.
7. बड़ों को जवाब देने पर.
8. बड़ों को जवाब नहीं देने पर.
9. बहुत समय तक बिना पिटे रहने पर.
10. उपदेश पर गाना गुनगुनाने पर.
11. अतिथियों को प्रणाम नहीं करने पर.
12. अतिथियों के लिए बनाए नाश्ते पर हाथ साफ करने पर.
13. अतिथियों के जाते समय साथ जाने की जिद पर.
14. खाने से मना करने पर.
15. सूर्यास्त के बाद घर आने पर .
16. पड़ोसियों के यहां खाना खा लेने पर.
17. जिद्दी होने पर.
18. अति उत्साही होने पर.
19. हम उम्र बच्चों के साथ लड़ाई में हार जाने पर.
20. हम उम्र बच्चों के साथ लड़ाई में जीत जाने पर
21. धीरे-धीरे खाने पर.
22. जल्दी-जल्दी खाने पर.
23. बड़े जाग गए हों तो सोते रहने पर.
24. अतिथियों को खाते समय निहारने पर.
25.चलते समय रपट कर गिर जाने पर.
26. बड़ों के साथ नजरें मिलाने पर.
27 बड़ों के साथ नजरें नहीं मिलाने पर
28. बड़ों के साथ बात करते समय पलकें झपकाने पर
29 बड़ों के साथ बात करते समय पलकें नहीं झपकाने पर
30 रोते हुए बच्चे को देखकर हंसने पर
31. रिश्तेदार जो पैसा जाते वक़्त दे कर जाए वो वापस ना करने पर...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुझे बोलो I Love You : चटपटा है चुटकुला