Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यह चटपटा जोक पढ़कर शर्तिया हंसी नहीं रुकेगी : सभी उत्तर सही फिर 0% क्यों मिले?

हमें फॉलो करें webdunia
एक छात्र जिसे शून्य अंक मिले, आश्चर्यचकित था
 
क्योंकि उसके सभी उत्तर उसे सही लग रहे थे।
 
आप ही उसके जवाब पढ़े और मूल्यांकन कीजिए
 
प्रश्न 1 - किस लड़ाई में टीपू सुल्तान मारे गए?
उत्तर- अपनी आखिरी लड़ाई में।

प्रश्न 2- स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कहां हुए?
उत्तर- पृष्ठ के निचले भाग पर।
 
प्रश्न 3- तलाक के लिए मुख्य कारण क्या है?
उत्तर- शादी।
 
प्रश्न 4- गंगा किस स्टेट में बहती है?
उत्तर- तरल स्टेट में ।
 
प्रश्न 5 - महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?
उत्तर- उनके जन्मदिन पर
 
प्रश्न 6 - आप 6 लोगों में 8 आमों को कैसे बांटेंगे?
उत्तर- मैंगो शेक बनाकर।
 
प्रश्न 7 - भारत में साल भर में सबसे ज्यादा बर्फ कहां गिरती है?
उत्तर- दारू के गिलास में।
 
प्रश्न 8 - हिन्दू कानून दूसरे विवाह की अनुमति क्यों नहीं देता?
उत्तर- "किसी भी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए दो बार दंडित नहीं किया जा सकता।"

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या भारत के नागरिक नहीं होने के कारण अक्षय कुमार की लोकप्रियता घटेगी?