Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नारायण भंडारी का यह जोक लोटपोट कर देगा आपको

Advertiesment
जोक
गांव की स्कूल में नए मास्टरजी आये थे ! उन्होंने सोचा किसी अच्छे लड़के को मॉनिटर बना दूं !
अब उन्होंने एक के बाद एक लड़कों से सवाल पूछना शुरू किया !
"स्कूल से छूटने के बाद घर पर जाके क्या करते हो ?"
एक लड़के ने कहा, "मैं नारायण भंडारी के घर से मेरे पप्पा के लिए भांग की गोलियां लाता हूँ !"
दूसरेने कहा, "मैं नारायण भंडारी के घर से मेरे बापू के लिए देसी दारू का खंभा लाता हूँ !"
तीसरे ने कहा, "मैं नारायण भंडारी के घर से मेरे बाबा के लिए गांजे की पूड़ियाँ लाता हूँ !"
चौथे लड़के ने कहा,
"मैं घर जाकर हाथ पैर धोकर थोड़ा नास्ता करता हूं, फिर भगवान को दिया-बत्ती करके स्तोत्र वगैरा का पाठ करता हूँ ! फिर मैं अपने माँ बाप को काम में मदद करता हूं और स्कूल का होम वर्क करता हूं !"
मास्टरजी तो एकदम गदगद हो गए ! बोले,
"बेटा, इस कक्षा में तो मोनिटर बनने लायक तुम एक ही हो, आज से तुम इस कक्षा के मोनिटर हो !"
"नाम क्या है तुम्हारा ?"
लड़के ने कहा,
*' नारायण भंडारी '......!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

3 किलो का बाट कहां से आ गया : गजब का जोक