एक बार बिस्तर पर लेटे घोंचूजी के पेट के ऊपर से चूहा निकल गया तो वह उठकर चिल्लाने लगे। उनकी पत्नी बोली - इसमें इतना जोर से चिल्लाने की क्या बात है? घोंचूजी बोले - आज तो चूहा गुजरा है कल हाथी, घोड़े, बैल, मोटर सभी गुजर सकते हैं। इस तरह तो मेरा पेट आम रास्ता बन जाएगा।