अपनी शादी के सिलसिले में पोंचूजी एक लड़की देखने गए। लड़की की मां - हमारी लड़की बहुत सुंदर है, उसकी आंखे हिरनी जैसी है, गर्दन मोरनी जैसी है, हाथ गुलाब की पंखुडि़यों जैसे है, उसके गाल कश्मीर के सेब जैसे हैं और चाल तो नागिन जैसी है। पोंचूजी घबराकर बोले - आपकी लड़की में इंसानों वाली कोई चीज है या नहीं?