एक बार रमन की मुलाकात एक पंडित जी से हुई। बातचीत के दौरान उनकी संस्कृत की भाषा का ज्ञान देखकर रमन बहुत खुश हो गया और बोला- मुझे भी आपकी तरह संस्कृत सिखा दो..।
पंडित बोला- भला क्यों?
रमन- यह तो देवताओं की भाषा है, स्वर्ग में इसकी जरूरत पड़ेगी।
पंडित : और गलती से कहीं आप नरक में गए तो?
रमन बोला- उसकी चिंता आप मत कीजिए, नरक में जाने के लिए गालियों का प्रशिक्षण देल्ही बेली से ले लिया है।