प्रेमसुख के घर में एक बिल्ली रहती थी जिससे वह बहुत परेशान था। एक दिन तंग आकर वह उसे कहीं छोड़कर घर आ गया लेकिन उसके पहुंचने से पहले बिल्ली घर पहुंच गई। प्रेमसुख दोबारा उसको बाहर छोड़कर आया और वह फिर से घर वापस आ गई। अब प्रेमसुख गुस्सा आ गया और इस बार उसने बिल्ली को बहुत दूर ले जाकर छोड़ दिया, फिर थोड़ी देर बाद अपनी पत्नी को फोन किया और पूछा - क्या बिल्ली घर आ गई है? प्रेमसुख की पत्नी - हां! वह घर पहुंच गई है। प्रेमसुख - उस बदमाश को बोल, मुझे आकर ले जाए। मैं रास्ता भूल गया हूं....।