Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दूधिया चाँदनी फिर आई

Advertiesment
हमें फॉलो करें दूधिया चाँदनी
शिव बहादुर सिंह भदौरिय
शिव बहादुर सिंह भदौरिया का जन्म रायबरेली जिले के धनीपुर ग्राम में हुआ। एम.ए., पी-एच.डी. करने के पश्चात इन्होंने पुलिस विभाग में कार्य किया। सम्प्रति कमला नेहरू डिग्री कॉलेज, तेजगांव, रायबरेली में प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं। ये नवगीत विधा के प्रतिष्ठित कवि हैं। इनके काव्य-संग्रह हैं : 'शिञ्जिनी' तथा 'पुरवा जो डोल गई'। इन्होंने उपन्यास तथा समीक्षाएँ भी लिखी हैं

NDND
दूधिया चाँदनी फिर आई।
मेरी पिछली यात्राओं के
कुछ भूले चित्र-
उठा लाई।

मैं मुड़ा अनेक घुमावों पर,
राहें हावी थीं पाँवों पर,
फिर खनका आज यहाँ कंगन,
निर्व्याख्या है मन के कंपन,
किन संदर्भों की कथा-
काँपते तरू-पातों ने दुहराई।
जादू-सा दिखे जुन्हैया में
सपने बरसें अँगनैया में,
त्रिभुवन की श्री मेरे आंगन-
ज्यों सागर लहरे नैया में,
नैया भी
साथ खिवैया के
छिन डूब गई, छिन उतराई।

सुन पड़ते शब्द बहावों के,
दो पाल दिख रहे नावों के,
धारा में बह-बहकर आते-
टूटे रथ किन्हीं अभावों के,
मेरी बाँहें
तट-सी फैलीं,
नदियाँ-सी कोई हहराई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi