Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रमंडल के लिए स्वागत गीत

प्रो. सी.बी. श्रीवास्तव ‘विदग्ध‘

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रमंडल के लिए
ND
राष्ट्रमंडल देश के प्रतिभागियों! तव स्वागतम्,
आपके इस आगमन पर, सब नमन करते हैं हम।

दिखाएँ निज खेल और कलाओं की चतुराईयाँ
मधुर मेलमिलाप से पट जाएँ मन की खाईयाँ।

webdunia
ND
परस्पर कर प्रदर्शन, ऊँचाईयाँ सब पा सके,
नयन में सपने सजाए, गीत हम मिल गा सके।

हो सके सबके लिए कल्याणकारी यह घड़ी,
ेलों की लड़‍ियों में जुड़कर हो सफल यह शुभ कड़ी।

हर्ष के जयकार से गूँजे सघन भारत गगन
विश्वव्यापी भेदभावों का यहाँ होवे शमन।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi