Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमरनाथ आतंकी हमले पर कविता : हे शिव शम्भू...

हमें फॉलो करें अमरनाथ आतंकी हमले पर कविता : हे शिव शम्भू...
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

हे शिव शम्भू इस श्रावण में कैसे तेरा गुणगान करूं।
भक्तों की लाशों पर चढ़कर कैसे तुझे प्रणाम करूं।
 
निर्दोषों की बलि चढ़ाकर अत्याचारी मुस्काते हैं।
तेरे मंदिर के रस्ते में मासूम गोली से भूने जाते हैं।
 
हे शिव शंकर आतंकी मंसूबों को कैसे नाकाम करूं।
भक्तों की लाशों पर चढ़कर कैसे तुझे प्रणाम करूं।
 
तेरे चरणों की भक्ति प्राणों का संताप हरे।
तेरी पूजा इस जीवन में नव ऊर्जा संचार करे।
 
हे शिव शंकर इन दुष्टों का कैसे काम तमाम करूं।
भक्तों की लाशों पर चढ़कर कैसे तुझे प्रणाम करूं।
 
इस सावन में हे प्रभुजी मेरी ये सुनवाई हो।
जिंदा दफन हो जाए जमीं में जिसने गोली चलाई हो।
 
दुष्ट दरिंदों का मैं कैसे कत्लेआम करूं।
भक्तों की लाशों पर चढ़कर कैसे तुझे प्रणाम करूं।
 
हे शिव शम्भू इस श्रावण में कैसे तेरा गुणगान करूं।
भक्तों की लाशों पर चढ़कर कैसे तुझे प्रणाम करूं।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर का अयोध्या बन गया है अमरनाथ