Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पानी पर कविता : कल का जल...

हमें फॉलो करें पानी पर कविता : कल का जल...
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

जल ही जीवन जल सा जीवन, जल्दी ही जल जाओगे, 
अगर न बची जल की बूंदें, कैसे प्यास बुझाओगे।


 
नाती-पोते खड़े रहेंगे जल, राशन की कतारों में, 
पानी पर से बिछेंगी लाशें, लाखों और हजारों में।
 
रिश्ते-नाते पीछे होंगे, जल की होगी मारामारी, 
रुपयों में भी जल न मिलेगा, जल की होगी पहरेदारी। 
 
हनन करेंगे शक्तिशाली, नदियों के अधिकारों का, 
सारे जल पर कब्जा होगा, बाहुबली मक्कारों का।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी कविता : अनाहूत