Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कविता : जन-जन की सांसों में बसता

Advertiesment
हमें फॉलो करें Himalaya poem
webdunia

शम्भू नाथ

जन-जन की सांसों में बसता।
सीमा पर खड़ा हिमालय है।।


 
क्रूर शब्द कोई गरज सके न।
भारत का प्रेम संभाले है।।
 
कटुक बचन को टूर रही।
कटुता का भाव नहीं उपजे।।
नफरत नालायक कर जाते हैं।
मूल्यवान है ज्ञान को सिरजे।।
 
गंगे मां भारत में बहती।
यहीं पे तो मेघालय है।।
 
कुछ भ्रष्ट हुए हैं पाखंडीगण।
सच्चाई सच बतलाती है।।
कर्मों का फल भोग रहे हैं।
पर आंखें उनकी शर्माती हैं।।
 
श्रीकृष्ण यहां पर रास रचे थे।
यहीं पे तो विद्यालय है।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi