Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करवा चौथ के चांद पर बेहतरीन कविता : तुम जल्दी आ जाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hindi poem on Karva chauth
webdunia

प्रिया वच्छानी उल्हासनगर

, मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 (16:14 IST)
poem on karwa chauth : करवा चौथ के दिन एक पत्नी किस तरह चंद्रमा के दर्शन को लेकर उत्सुक रहती हैं, पढ़ें करवा चौथ के चंद्र दर्शन पर हिन्दी में मार्मिक कविता। मेहंदी रचे हाथ, सजे कंगन के साथ पूजा का थाल, और ले करवा हाथ, मांगूंगी तुमसे रहे सजना सदैव साथ...
 
ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना 
भूखी-प्यासी मैं दिनभर की बेकरार 
छलनी से करूंगी साजन का दीदार 
शर्म लाल होंगे तब मेरे रुखसार 
पिया मिलन में देर न लगा जाना 
ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना। 
 
मेहंदी रचे हाथ, सजे कंगन के साथ 
पूजा का थाल, और ले करवा हाथ 
मांगूंगी तुमसे रहे सजना सदैव साथ 
लंबी उम्र का वर, पिया को दे जाना 
ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना। 
 
मेरा साज-श्रृंगार सब साजन से है 
बिखरा जीवन में प्यार साजन से है
घर और परिवार सब साजन से है
सातों जन्म के साथ का वर दे जाना 
ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना।
 
माना भूख से मैं न अकुलाऊंगी तब
पर पिया की बेचैनी मैं सह पाऊंगी कब 
मेरे प्रिय पिलाए मुझे अधर सुधा जब 
बादलों में तुम छुप जाना, पर पहले..
ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? इन बातों का रखें विशेष ध्यान