Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : ब्रेकिंग न्यूज

Advertiesment
hindi poem poor man
झोपड़ी में पड़ा था एक गरीब
भूख से तड़पते हो गए थे दिन तीन
मांगने गया था रोटी पास की कॉलोनी में
हर घर से कर दिया गया एक दो तीन
 
अगले दिन जब हुआ राम नाम सत्य
कंडे-कफन लाने के लिए वहीं से तुरंत हो गया चंदा
एक दिन पूर्व यह सहृदयता कहां थी
लोगों से जानकर आया है हमारे टीवी चैनल का बंदा
 
एक ने कहा कि जिंदगी में सिर्फ एक बार लगता है कफन
दान सस्ता गिरता है और अधिक लगता है धरम
दूसरे ने कहा जिंदा इंसान मांगता रहता है रोज-रोज बार-बार
कब तक किस-किस को जिंदा रखेंगे हम 
 
तीसरे ने कहा दूसरे दान-धर्म का क्या मालूम
ईश्वर हिसाब रख पाएगा या भूल जाएगा
कफन के लिए दिया दान-धरम तो
मृतात्मा खुद जाकर ताजा-ताजा लिखवाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोमांस शायरी : प्यार बाकी...