Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : मन इतना बेचैन तू क्यों है?

Advertiesment
हमें फॉलो करें hindi poems on life
- ममता भारद्वाज



 
मन इतना बेचैन तू क्यों है?
इस दुनिया में खोया क्यों है?
 
आंखों में तू ख्वाब सजा कर
दिल में लेकर बैठा क्यों है?
 
पथ पर पग को चलने दे!
दीप सदा तू जलने दे!!
 
चाहे पथ पर काटे हो या राहों में सन्नाटे हो!
खुद में तुझको धैर्य है रखना!!
 
कभी ना थकना कभी ना रुकना!
जीवन भर तू यूं ही चलना!!
 
जीवन की लीला है ये प्यारी!
इसी में लगती दुनिया न्यारी!!
 
मन इतना बेचैन तू क्यों है?
इस दुनिया में तू खोया क्यों है?
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जयललिता का जाना लोकप्रियता के एक युग का अंत!