suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कविता : खत लिखना तुम

Advertiesment
कविताा
वेणी शंकर पटेल ‘ब्रज
                      
बार-बार आती हैं यादें खत लिखना तुम
भूल न पाएं मीठी बातें खत लिखना तुम
 
कागज कंगन, बिंदिया और बाहों के घेरे
कैसे काटें लंबी रातें खत लिखना तुम
अब भी करती शैतानी क्या नटखट बेटी
बि‍ट्टू मांगे नई किताबें खत लिखना तुम
 
अब की बार बदलवा दूंगा चश्मा बाबूजी का
मत करना नम अपनी आंखे खत लिखना तुम
 
जां बाकी है, डटे रहेंगे करगिल की चोटी पर ‘ब्रज’
जब सरहद से दुष्मन भागें खत लिखना तुम                         
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'ताजा' सब्जियों से रहें सावधान, रखें 6 बातों का ध्यान