Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिन्दी कविता : खनकती ख्वाहिशें....

हमें फॉलो करें हिन्दी कविता : खनकती ख्वाहिशें....
webdunia

तरसेम कौर

पर्स में रखे चंद नोटों और 
कुछ खनकते सिक्कों
जितनी ही बच गई हैं ख्वाहिशें
और दिन चढ़ते वो भी हो जाती हैं पराई
 
कभी दूध के पैकेटों तो 
कभी सब्जी वाले के ढेले तक 
ही पहुंच पाती हैं चंद खनकती ख्वाहिशें 
दब जाती है खनखनाहट उनकी
कुकर की सीटी की आवाज में 
 
या कभी बेल दी जाती हैं 
चकले और बेलन के बीचोंबीच
दहलीज पर खड़ी हो तकती हैं 
उन बंद सी राहों को 
जो न कभी खुलेंगी 
 
जहां वो खनकती ख्वाहिशें
ऊंची एड़ी की सैंडल पहन कर
दूर निकल जाना चाहती हैं 
इतराती हुई और कुछ अकड़ती हुई सी
 
आसमानों को धरती पर ले आने की ख्वाहिशें 
बस ठहरी रहती हैं आंखों में बादल-सी बनकर
या लिपटी रहती हैं बदन से आंचल-सी बनकर..!!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक साक्षात्कार : स्मार्ट शहर की स्मार्ट गाय का