shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : हे सूरज

Advertiesment
हे सूरज
सुबह के सूरज से 
आंख मिला कर की बातें 
दोपहर के सूरज से 
नहीं कर सकते बातें 
सबने उसे सर चढ़ा रखा 
 
अभिमानी इंसान 
दिया भी दिखा नहीं सकते 
क्योंकि सूरज ने  
उनकी परछाई का कद
कर रखा है छोटा  
हर रोज की तरह 
होती विदाई सूरज की
सूर्यास्त होता, ये भ्रम
पाले हुए है वर्षो से
 
पृथ्वी के झूले में 
ऋतु चक्र का आनंद लिए 
घूमते जा रहे  
सूर्योदय-सूर्यास्त की राह 
मृगतृष्णा में  
 
सूरज तो आज भी सूरज है 
जो चला रहा ब्रह्माण्ड 
सूरज से ही जग जीवित
पंचतत्व अधूरा 
 
अर्थ-महत्व ग्रहण का
सब जानते तो हैं 
तभी तो करते हैं 
पावन नदियों में स्नान    
हे सूरज
 
धरा के लिए अपनी तपिश को 
जरा कम कर लेना 
डर लगता है
कहीं तपिश से सूख ना जाए 
पावन नदियां और धरा से जल

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आलू के यह 5 बेहतरीन लाभ, आप नहीं जानते