Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : प्रेम

Advertiesment
हमें फॉलो करें poem
आकाश नि‍धि‍  
प्रेम अभिलाषा है,
या फिर जिज्ञासा है,
कुछ पाने की, या
फिर कुछ देने की आशा है,

प्रेम ईश्वर है, या
फिर ईश्वर प्रेम है,
प्रेम करना है, तो
क्या आवश्यक संयोग है?
प्रेम आकर्षण है, या
फिर आकर्षण प्रेम है,
प्रेम बतलाने की, या
फिर जीवन की नेमि है,               
प्रेम किसी स्वरूप से है,
या फिर निज स्वरूप दर्शन है,
प्रेम किसी यौवनपन से, या
आत्मशुद्धि प्रलोभन है,
प्रेम चढ़े जो हाला सा, तो
असुर साम्य होता है,
अमिय रस गर बरसाये,              
तो सुर समान होता है,
प्रेम, भक्ति में क्या अंतर है?
या दोनो समान हैं,
दोनों ही गर मिल जाए,
जीवन सुंदर सोपान है

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अदरक के जूस के 10 फायदे, आपको पता होना चाहिए