Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : सोता शहर

Advertiesment
हमें फॉलो करें poem on city
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

सुनहरे सपनों का मेरा शहर सो गया।
अजनबी-सा होकर कहीं खो गया।
धूप सूरज की अब रुकती नहीं।
फूलों-सा जिस्म पत्थर का हो गया।


 
बदहवास सूरतें भागती रहती हैं यहां।
हर चेहरा अजनबी इस शहर का हो गया।
कभी बुजुर्गों की शान हुआ करता था ये शहर।
आज तन्हा-अकेला इन्हें कौन कर गया।
 
मरती नदी एक सवाल मुझसे कर गई।
क्यों संगदिल-सा होकर ये शहर मर गया।
दरख्तों पर आजकल पंछी नहीं दिखते।
कौन इन परिंदों का गुनहगार बन गया।
 
मुद्दतों से खुद की पहचान कर रहा हूं मैं।
आज कौन मुझे मेरे सामने खड़ा कर गया।
तमाम शहर कभी मेरी जद में रहता था।
आज मेरा घर ही मुझे परेशान कर गया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जैसन सिटी काउंसिल में चयन के दावेदार