Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर कविता : पर्वतराज हिमालय

हमें फॉलो करें अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर कविता : पर्वतराज हिमालय

श्रीमती इन्दु पाराशर

वह अटल खड़ा है उत्तर में, 
शिखरों पर उसके, हिम किरीट।
साक्षी, विनाश निर्माणों का,
उसने सब देखी, हार-जीत।
 
उसके सन्मुख जाने कितने,
इतिहास यहां पर रचे गए।
जाने कितने, आगे आए,
कितने अतीत में चले गए। 
 
उसके उर की विशालता से,
गंगा की धार निकलती है।
जो शस्य-श्यामला धरती में,
ऊर्जा, नव-जीवन भरती है।
 
इसकी उपत्यकाएं सुंदर,
फूलों से लदी घाटियां हैं।
औ‍षधियों की होती खेती,
केशर से भरी क्यारियां हैं।
 
कंचनजंघा, कैलाश शिखर,
देवत्व यहां पर, रहा बिखर।
ऋषियों-मुनियों का आलय है,
यह पर्वतराज हिमालय है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नींद नहीं आने के 7 कारण, 5 उपाय और 6 हिदायत