Publish Date: Fri, 31 Mar 2023 (04:51 IST)
Updated Date: Fri, 31 Mar 2023 (09:20 IST)
आजकल की भागती दौड़ती और तनावभरी जिंदगी में नींद गायब हो गई है। शरीर थक जाता है लेकिन फिर भी दिमाग चलता रहता है। कई लोग हैं जो नींद आने की टैबलेट लेते हैं, लेकिन यह इसका कोई स्थाई समाधान नहीं है। रात में नींद नहीं आना, करवटें बदलते रहना अब आम समस्या हो चली है। आओ जानते हैं नींद नहीं आने के 7 कारण, 5 उपाय और आ जाने के 6 हिदायत।
नींद नहीं आने के 7 कारण:
1. अनावश्यक चिंता करना या तनाव पालना
3. लगातर कुछ न कुछ सोचते रहना
4. शरीर का नहीं थकना, आराम पसंद जीवन
5. अनियमित जीवन शैली
6. शारीरिक दर्द, जैसे जोड़ों का दर्द, सर्वाइकल आदि।
7. वास्तु दोष
नींद आ जाने के 5 उपाय:
1. भोजन में बदलाव कर उत्तम भोजन करें।
2. टहलना शुरू करें, कम से कम 2500 स्टेप।
3. सूर्य नमस्कार करें कम से कम 12 बार।
4. सोने से पूर्व प्राणायाम करें कम से कम 5 मिनट
6 हिदायत:-
1. दक्षिण दिशा में पैर करके ना सोएं।
2. तामसिक भोजन ना करें रात में हल्का भोजन ही करें।
3. दिन या दोहपहर में सोना छोड़ दें।
4. किसी भी प्रकार का नशा या दवाई का सेवन ना करें।
5. सोने से पूर्व अपनी चिंताओं और चिंतन को ताक में रखकर सोएं, क्योंकि जितना महत्वूर्ण भोजन, पानी और श्वांस लेना है उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण नींद लेना है।
6. रात में देर तक जागना और सुबह देर से उठना छोड़ दें। नींद का टाइमिंग बिगड़ने से नींद की कमी हो जाती है।