Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कविता : सार्थक मोदी की हर एक पहल...

Advertiesment
poem on modi
जिस देश में जाते हैं वे, मिलता है उन्हें अपूर्व सम्मान। 
हर राष्ट्राध्यक्ष से जैसे रही हो, पहले से आत्मिक पहचान।।
 
सचमुच मोदी के व्यक्तित्व के सौम्य आत्मविश्वास में,
झलकता है तेजी से उभरता विश्व शक्ति सा हिंदुस्तान।।1।।
 
होते हैं नव निवेशों के समझौते, जो अब तक कभी हुए नहीं। 
आतंक पर दृढ संदेशों के समझौते, जो अब तक कभी हुए नहीं।।
 
एक सूत्र में बंध रहे  देश सब, मोदी  की सघन गुहार से। 
हर क्षेत्र में नवोन्मेषों के समझौते, जो अब तक कभी हुए नहीं।।2।।
 
भारतीय पूर्व को अमेरिकी-पश्चिम से मिला रहे मोदी। 
मध्यपूर्व के रेगिस्तान में भी, दोस्ती का शतदल खिला रहे मोदी।।
 
छोटे बड़े हर  योरोपीय देश में, दे रहे प्यार भरी दस्तक,
अपनी करनी से दुश्मन देश का, दिल दहला रहे मोदी।।3।।    
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीएसटी का विरोध एवं सच