Poem on Pulwama Attack Day : 14 फरवरी को पाश्चात्य सभ्यता का दिन वेलेंटाइन डे रहता है। इस बार इस दिन वसंत पंचमी है। इसी दिन वर्ष 2019 को आतंकवादियों द्वारा पुलवामा अटैक में हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। इन्हीं शहीदों के संदर्भ में ऋचा दीपक कर्पे की कविता।
पहले,
14 फरवरी की आहट मिलते ही
मौसम का मिज़ाज बदलने लगता था...
मन में गुलाब खिल जाते थे,
दिल जोरों से धड़कने लगता था...
अब भी,
बदलता है मौसम हर बार की तरह
रंग भी होता है ज़हन में गुलाबों वाला...
दिल सिर्फ धड़कता नहीं, रुक जाता है
इश्क की हवाएँ भी चलती हैं....
लेकिन,
वह लाल रंग होता है लहू का
मुहब्बत होने लगती है वतन से
शहीदों की शहादत याद आती है
और आँखें नम हो जाती है!
भले ही,
हमनें ईंट का जवाब पत्थर से दिया है,
खून के हर कतरे का हिसाब लिया है...
फिर भी पुलवामा का ज़ख़्म हरा है, रहेगा,
14 फरवरी को हर भारतीय बस वंदेमातरम कहेगा!
©ऋचा दीपक कर्पे
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें