Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 7 April 2025
webdunia

धूम्रपान पर कविता : क्यों मौत बुला रहे हो?

Advertiesment
हमें फॉलो करें poem on smoking in hindi
webdunia

शम्भू नाथ

क्यों कश लगा रहे हो, 
धुआं उड़ा रहे हो। 


 
अपने आप अपनी, 
क्यों मौत बुला रहे हो।।
 
क्यूं यार मेरे खुद ही, 
खुद का गला दबा रहे हो। 
 
अनमोल जिंदगी है, 
बर्बाद न कीजिए। 
उसके बदले सुबह-शाम, 
दूध पीजिए।।
 
औरों को बुरी लत का, 
नशेड़ी बना रहे हो।
 
40 की उम्र पार करते, 
खांसी सताएगी।
दम उखड़ जाएगी, 
जिंदगी रुलाएगी।।
 
फोकट में यार अपनी, 
सेहत गला रहे हो।।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi