Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑपरेशन सिंदूर पर कविता : सिंदूर मिटाने वाले सुन

Advertiesment
हमें फॉलो करें operation sindoor poem
webdunia

ज्योति जैन

, गुरुवार, 8 मई 2025 (11:50 IST)
सिंदूर मिटाने वाले सुन,
सिंदूर सदा जगमगाएगा, 
ऑपरेशन सिंदूर तुझे,
समूल नष्ट कर जाएगा।।
 
चूड़े की चमक, मेहंदी की महक, 
को जान नहीं तू पाएगा, 
तेरा नापाक लहू तुझको, 
अब अपना रंग दिखाएगा।।
 
करके कायरता घुसा मांद में, 
गीदड़ ही कहलाएगा,
अब चीर फाड़ के सिंह तुझे, 
तेरी औकात बताएगा।।
 
है धर्म सिखाता हमें सदा,
निर्दोष न सताया जाएगा,
लेकिन तेरा वह हश्र करेंगे,
मौत को तू गिड़गिड़ाएगा।।
 
फौज बढ़ रही तुझे रौंदने,
सोच कहां छुप पाएगा,
अब शेरों की दहाड़ से सुन, 
पूरा आकाश गूंजाएगा।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व रेड क्रॉस दिवस, करुणा की शक्ति को सलाम: पढ़ें World Red Cross Day 2025 पर 15 बेहतरीन कोट्‍स