Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : संहार पर मजबूरी है...

हमें फॉलो करें हिन्दी कविता : संहार पर मजबूरी है...
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

घाव जब नासूर बन जाए, गहन उपचार जरूरी है,
शांत अहिंसक भाव हमारा, संहार पर मजबूरी है।
 
रगों में शोणित उबला है, रिपुओं का मस्तक लाने को,
देखें चंगुल से ग्रीवा की, अब कितनी दूरी है।
 
क्षमा करने की नीति को कायरता क्यों समझ लिया,
आमंत्रण है अब रणांगण में तैयारी अबकी पूरी है।
 
कट-कट कर यों अरि गिरें ज्यों पतझर पात पके झरें
बीत रही ये तिमिर निशा प्राची देखो सिंदूरी है।
 
कवि-पं. हेमन्त रिछारिया


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें शिव को प्रसन्न, जानिए कैसे करें पूजा