Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : आंगन सजाता है...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Poems In Hindi

शम्भू नाथ

द्वारे पर फूल होना,
घर-आंगन को सजाता है।


 
सुखिया हिलोरा लेती है, 
मन को हंसाता है। 
 
महक जाते हैं तन-मन, 
गमकती हैं दिशाएं। 
 
ख्वाब सच होने लगते, 
जाग जाती आशाएं। 
 
पथ पथिक बन करके फूल, 
राहों को दिखाता है। 
 
जब आते लोग मिलने के खातिर, 
स्वागत है करता हंस के। 
 
छोड़ता सुगंध अपनी जब, 
महकता है द्वार कस के। 
 
हमेशा सद्कर्मों पर भी, 
चलना भी सिखाता है। 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi