Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : उनसे नहीं बोला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Poems In Hindi
- अशोक बाबू माहौर
 

 

 
मैंने कभी 
अपने आपको नहीं खोला
खिड़कियां, दरवाजे से नहीं बोला।
 
अवाक् खड़े
यूं 
गुलाब गमले में,
उगी घास 
आंगन में 
घूंघट लिए 
शायद उनसे भी 
नहीं बोला...
 
उधर ठिठुरती 
कोपलें नीम की, 
व्यंग्य छोड़ती मुझ पर 
पास वाली 
बूढ़ी पत्तियां...
 
अब शाम का चांद 
मुस्कुराकर धीमे से 
उड़ाकर ढेरों 
मजाक मेरी 
पुलकित मन को 
अपंग कर देता...। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेक्स समस्या है तो संकोच ना करें, इन्हें आजमा कर देखें