Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : करो अपने मन की

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिन्दी कविता : करो अपने मन की
webdunia

रीमा दीवान चड्ढा

किसको है यहां अनुमति
किसको है यह आदेश
किसके है भला वश में 
किसकी है यह ज़िम्मेदारी
किसका है यह हक
किसकी है ये ज़िद
किसके लिए है ज़रूरी
किसको कहा गया है कभी
किसके लिए ये तय है
नहीं....
नहीं...
नहीं.....
किसी के लिए 
कभी भी नहीं 
कहा किसी ने
हां....
बहुत सही है
सचमुच यही सही है
करो तुम अपने मन की..........

 
हां करो कुछ ऐसा अपने मन का
अपनी पसंद का 
अपने सुख के लिए
अपने सृजन के लिए
क्यों......????
क्योंकि
अगर तुम होगे सुखी
संतुष्ट.....
तभी तो दे पाओगे.....
और बेहतर
अपने आप को
दूसरों के लिए....
घर-परिवार-समाज-देश
दुनिया के लिए........
करो .....अपने मन की 
अपने ही मन की
कभी कभी
कभी कहीं
यहीं......यूं ही....करो तो.......
अपने मन की.....
हां....
अपने मन की.........

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नियती : किस्मत का खूबसूरत लेखा