khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : अयोध्या में राम आए हैं

Advertiesment
shri ram par kavita
घर-घर वंदनवार सजाओ।
घर के आंगन सजाओ रांगोली।
अयोध्या में राम आए हैं। 
 
दीये लगाओ, आरती उ‍तारो।
आज खेलों गुलालों की होली।
अयोध्या में राम आए हैं। 
 
साध हुई बरसों की पूरी।
प्रभु ने भर दी अरमानों की झोली।
अयोध्या में राम आए हैं। 
 
नाचे मोर, पपीहा गाएं।
मीठी लागे कोयलिया की बोली।
अयोध्या में राम आए हैं। 
 
आगे रथ पर राम-लखन हैं।
पीछे-पीछे सियारानी की डोली। 
अयोध्या में राम आए हैं। 
 
घर-घर बाजे आज बधाई।
मगन नाचे युवाओं की टोली।
अयोध्या में राम आए हैं। 
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काव्य रचना: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव