Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिषेक कुमार अंबर की ग़ज़लें...

Advertiesment
हमें फॉलो करें अभिषेक कुमार अंबर की ग़ज़लें...
वो मुझे आसरा तो क्या देगा,
चलता देखेगा तो गिरा देगा।
 
क़र्ज़ तो तेरा वो चुका देगा,
लेकिन अहसान में दबा देगा।
 
हौसले होंगे जब बुलंद तेरे,
तब समंदर भी रास्ता देगा।
 
एक दिन तेरे जिस्म की रंगत,
वक़्त ढलता हुआ मिटा देगा।
 
हाथ पर हाथ रख के बैठा है,
खाने को क्या तुझे ख़ुदा देगा।
 
लाख गाली फ़क़ीर को दे लो,
इसके बदले भी वो दुआ देगा।
 
ख़्वाब कुछ कर गुज़रने का तेरा,
गहरी नींदों से भी जगा देगा।
 
क्या पता था कि जलते घर को मेरे,
मेरा अपना सगा हवा देगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्रह बताते हैं कि खाने में क्या पसंद है आपको... पढ़ें रोचक जानकारी