Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिन्दी कविता : मतदान कीजिए

हमें फॉलो करें हिन्दी कविता : मतदान कीजिए
webdunia

डॉ. रामकृष्ण सिंगी

रखने इस महा-प्रजातंत्र की शान, मतदान कीजिए।
सर्वोच्च हो मतदाता का स्वाभिमान, मतदान कीजिए।
मतदान कीजिए अच्छे काम करने वालों की पीठ थपथपाने के लिए। 
सही व्यक्ति को सौंपने देश की कमान, मतदान कीजिए।।1।। 
 
मतदान कीजिए विकास के रथ को आगे बढ़ाने के लिए।
मतदान कीजिए थोथे आरोपों की हवा उड़ाने के लिए।।
प्रजातंत्र की हर ईंट की मजबूती के लिए मत दीजिए,
मतदान कीजिए अपने सपनों को यथार्थ की सीढ़ियां चढ़ाने के लिए।।2।। 
 
आपका मतदान ही संसद की गरिमा है, वहां की बहसों की गहराई है।
आपका मतदान ही 'इसरो' की मिसाइलों की ऊंचाई है।।
आपका मतदान ही सुदृढ़ सुरक्षा कवच है देश की सीमाओं का।
विश्वभर में भारत की साख की शहनाई है।।3।। 
 
मतदान आपकी ऊर्जा है, मतपत्र के आवरण में।
आपके सपनों का रूपांकन है, अधिकारों के अंतरण में।।
मतदान धर्म-कर्म है, पूजा है, आरती है,
मतदान आपकी पुष्पांजलि है, भारतमाता के चरण में।।4।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 से 15 मिनट में पाना है गोरी रंगत? तो चेहरे पर घर के बने ये फेस पैक लगाएं