Hindi Poems %e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c %e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%8b 110111000059_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंतर्मन की आवाज सुनो

मीनाक्षी गोयल

Advertiesment
मीनाक्षी गोयल
ND
जब तुमको हताशा घेर ले
अंतर्मन की आवाज सुनो
जब तुमको निराशा घेर ले
अंतर्मन की आवाज सुनो
यह जिंदगी अनमोल है
बिन अर्थों के यह नष्ट न हो
दुनिया में ऐसा कोई नहीं
जिसको कोई भी कष्ट न हो
नाकामी को तुम जीवन का
अंत कभी भी ना मानो
मेहनत में कोई कमी रही
इस सच्चाई को पहचानो
अपना जीवन बेकार समझ
खिलवाड़ अगर तुम करते हो
अपने, अपनों को भी तो तुम
जीवन भर का दुख देते हो
क्यों तुमने ऐसा सोच लिया
कि कोई तुम्हारे साथ नहीं
कठिनाई के इस मौसम में
हाथों में कोई हाथ नहीं
अपनी प्रतिभा को पहचानो
खुद को एकाकी ना मानो
इस जीवन का सम्मान करो
अपने ऊपर अभिमान करो
ऐसी कायरता दिखलाकर
इसका न यूँ अपमान करो
यह जीवन जी कर जाओ तुम
अपने को सफल बनाओ तुम
यह विश्व तुम्हारे गुण गाए
कुछ ऐसा कर दिखलाओ तुम
webdunia
ND
इस जग के भावी निर्माता
बस मेरा यह संदेश सुनो
बिन मकसद मरना ठीक नहीं
इस पथ के राही नहीं बनो
बुनना ही है तो जीवन में
तुम आशाओं के स्वप्न बुनो
जग में फूलों की कमी नहीं
फिर क्यों काँटों की राह चुनो
जब तुमको हताशा घेर ले
अंतर्मन की आवाज सुनो
जब तुमको निराशा घेर ले
अंतर्मन की आवाज सुनो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi