Hindi Poems %e0%a4%85%e0%a4%ac %e0%a4%97%e0%a4%88 %e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%81 %e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%b2 110061300067_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब गई हूँ तुमको भूल...

फाल्गुनी

Advertiesment
फाल्गुनी
ND
नहीं दिखता तुम्हारी आँखों में
अब वो शहदीया राज
नहीं खिलता देखकर तुम्हें
मेरे मन का अमलतास,

नहीं गुदगुदाते तुम्हारी
सुरीली आँखों के कचनार
नहीं झरता मुझ पर अब
तुम्हारे नेह का हरसिंगार,

सेमल के कोमल फूलों से
धरती करती नहीं श्रृंगार
कई दिनों से उदास खड़ी है
आँगन की तुलसी सदाबहार,

रिमझिम-रिमझिम बूँदों से
मन में नहीं उठती सौंधी बयार
रुनझुन-रुनझुन बरखा से
नहीं होता है सावन खुशगवार,

बीते दिन की कच्ची यादें
चुभती है बन कर शूल,
मत आना साथी लौटकर
अब गई हूँ तुमको भूल।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi