Hindi Poems %e0%a4%86%e0%a4%9c %e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0 %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8 %e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%b8 %e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%88 110071300069_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज फिर सावन बरस रहा है

फाल्गुनी

Advertiesment
फाल्गुनी
ND
आज फिर सावन बरस रहा है,
और मेरा मिट्टी जैसा मन
तुम्हारी यादों की झर-झर बूँदों से
सौंधा-सौंधा महक रहा है।
आज फिर सावन बरस रहा है,
मेरा बादल जैसा आँचल,
तुम्हारी पेशानी ो छू लेने को मचल रहा है।
आज फिर सावन बरस रहा है,
मेरा इन्द्रधनुष जैसा परिधान,
तुम्हारी एक नजर के लिए तरस रहा है।
आज फिर सावन बरस रहा है।
webdunia
ND
तुम नहीं हो कहीं भी,
पर हो थोड़े-थोड़े यहीं भी,
मेरी पलकों की कोर पर
बारिश का आँसू बन कर,
तुम नहीं आ सकते लेकिन
तुम्हारे आने का संदेश लिए
ये कैसा मानसून
मेरे भीतर धड़क रहा है।
तुम्हें पता होगा फिर भी
सुन लो मुझसे
कि आज फिर सावन बरस रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi