Hindi Poems %e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%88 %e0%a4%86%e0%a4%9c %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0 109011800033_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आपको आया है आज प्यार

Advertiesment
प्यार
गुलाब खंडेलवाल
NDND
कुछ हम भी लिख गए हैं तुम्हारी किताब में।
गंगा के जल को ढाल न देना शराब में॥

हम से तो जिंदगी की कहानी न बन सकी।
सादे ही रह गए सभी पन्ने किताब में॥

दुनिया ने था किया कभी छोटा-सा एक सवाल।
हमने तो जिंदगी ही लुटा दी जवाब में॥

लेते न मुँह जो फेर हमारी तरफ से आप।
कुछ खूबियाँ भी देखते खाना खराब में॥

कुछ बात है कि आपको आया है आज प्यार।
देखा नहीं था ज्वार यों मोती के आब में॥

हमने गजल का और भी गौरव बढ़ा दिया।
रंगत नई तरह की जो भर दी 'गुलाब' में॥

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi