Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस बार होली पर

काव्य-संसार

Advertiesment
हमें फॉलो करें इस बार होली पर

भारती पंडित

ND
रंगों से दिल सजा ही लूँ इस बार होली पर
रूठों को अब मना ही लूँ इस बार होली पर।

इक स्नेह रंग घोलूँ आँसू की धार में
पानी ज़रा बचा लूँ इस बार होली पर।

अपनों की बेवफाई से मन है हुआ उदास
इक मस्त फाग गा लूँ इस बार होली पर।

रिश्तों में आजकल तो है आ गई खटास
मीठा तो कुछ बना ही लूँ इस बार होली पर

उम्मीद की कमी से फीकी हुई जो आँखें
उनमें उजास ला दूँ इस बार होली पर।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi