Hindi Poems %e0%a4%89%e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%86 %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%88 110110800034_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उसे दुआ देनी पड़ती है

काव्य-संसार

Advertiesment
काव्यसंसार
देवमणि पांडे
ND
इक चेहरे को ढूँढ रहा हूँ बरसों से अनजानों में
अपनी भी गिनती होती है यारो अब दीवानों में

मुझपर यूँ ही हँसने वाले काश कभी यह भी सोचें
चैन मयस्सर हो जाता तो क्यों जाते मयखानों में

उसे दुआ देनी पड़ती है, जिसने दिल को तोड़ा है
कुछ मजबूरी भी होती है चाहत के अफसानों में

तुमने ही तो दिल में हमारे फूल खिलाए जख़्मों के
नाम तुम्हारा शामिल कर लें हम कैसे बेगानों में

दिल के जख़्म हुए गहरे तो हमको यह महसूस हुआ
कितने काँटे छुपे हुए थे कलियों सी मुस्कानों में।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi