Hindi Poems %e0%a4%8f%e0%a4%95 %e0%a4%85%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%ac %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8 108112500074_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक अजीब दिन

कुंवर नारायण

Advertiesment
हमें फॉलो करें साहित्य
NDND
आज सारे दिन बाहर घूमता रहा

और कोई दुर्घटना नहीं हुई।

आज सारे दिन लोगों से मिलता रहा

और कहीं अपमानित नहीं हुआ।

आज सारे दिन सच बोलता रहा

और किसी ने बुरा नहीं माना।

आज सबका यकीन किया

और कहीं धोखा नहीं खाया।

और सबसे बड़ा चमत्कार तो यह

कि घर लौटकर मैंने किसी और को नहीं

अपने ही को लौटा हुआ पाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi