Select Your Language
एक चिड़िया थी मैं
फाल्गुनी
एक नदिया थी मैं चंचल सी तुम आए सुनहरा बाँध बन कर एक बगिया थी मैं बरसों की उजड़ी हुई तुम आए महकती बहार बन कर एक चिड़िया थी मैं भटकती हुई तुम आए मेरे घरौंदे की छाँव बन कर एक बिन्दिया थी मैं रात के माथे पर सजी तुम आए बिखरे सितारों का श्रृंगार बन कर एक चिट्ठिया थी मैं कोरी तरसती हुई तुम आए धड़कते शब्दों का आगाज बन कर।