Hindi Poems %e0%a4%8f%e0%a4%95 %e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0 111081700045_1.htm

Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक चुटकी प्यार

फाल्गुनी

Advertiesment
हिन्दी प्रेम कविता
तुम्हारा एक चुटकी प्यार
दब रहा है
एक मुट्ठी गुस्से के नीचे
तुम्हारी एक पल की झलक
धुंधला रही है
एक युग की जुदाई के पीछे
तुम्हारा वह रत्ती भर का साथ
रूला रहा है मुझे
मन भर के परायेपन के साथ
बस नहीं मिट सकी
तुम्हारी एक मीठी-स‍ी बात
लंबे-लंबे कड़वे संवाद के बाद।

सब टूट रहा है, भूल रहा है
और लरज रहा है
बस नहीं ‍बिखरा है,
नहीं बिसरा है
आज भी
तुम्हारी याद का
वह पहला मानसून
जो मन की भीगी क्यारियों में
तब से लेकर आज तक बरस रहा है।

समय के साथ सब पकता गया
और छुटता गया साथ,

लेकिन,
है आज भी मेरे भीतर
उतना ही कच्चा,
उतना ही सच्चा,
वह कुवांरा अहसास।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi