Hindi Poems %e0%a4%8f%e0%a4%95 %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ae %e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be 109061800053_1.htm

Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक मासूम होनहार बच्चा

Advertiesment
सुसाइड नोट
ND
कल रात फिर एक सुसाइड नोट
न्यूज पेपर की हैडिंग बन गया

एक मासूम होनहार बच्चा
अनचाही मौत मर गया।

हर कोई लगाता था अपने कयास
उससे ऐसे कदम की नहीं थी आस

वो था मासूम समझदार बड़ा
फिर क्यों हुआ मौत के द्वार जा खड़ा

रूदन, विलाप, सवाल अनवरत
सत्य था खुलता परत दर परत

हर जवाब का निष्कर्ष यही
असफलता का सामना कर सका नहीं

दीवारें बोल सकती तो कर सकती बयाँ
कि उसे दिया गया अपेक्षाओं का अनंत आसमाँ

उड़ ना सका तो बेचारा डर गया
वो मासूम माता-पिता की अपेक्षाओं की बलि चढ़ गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi